Draw Coliseum एक एक्शन गेम है, जिसमें आपको घूर्णन करती हुई चरखियों, जैसी Beyblades में दिखती हैं, की गतिविधियों को नियंत्रित करना होता है। ऐसा करने के लिए आपको मजेदार भौतिकी का उपयोग करना होता है, और अपने प्रतिस्पर्द्धी पर आक्रमण करने के लिए ब्लेड को खींचना होता है।
Draw Coliseum में आप 3D परिदृश्य में तल्लीन रहते हैं, जो पूरे माहौल को वास्तविकतापूर्ण बनाता है। प्रतिस्पर्द्धा स्थल में घुसने से पहले आपको एक रेखा खींचनी होती है, जो बाद में आपके आक्रमण का प्रक्षेप्य पथ बन जाती है। एक ब्लेड का आरेख खींचने की अपनी क्षमता के अनुसार ही अपने दुश्मन को पराजित करने की संभावना आपमें होगी।
जैसे-जैसे आप एक-एक स्तर पार करते जाएँगे, आपको घूर्णन करती नयी चरखियाँ अनलॉक करने और इस्तेमाल करने का अवसर मिलेगा। आपके प्रतिस्पर्द्धी पहले से ज्यादा मजबूत होते जाएँगे और यदि आप पराजित नहीं होता चाहते हैं तो आपको अपना प्रक्षेप्य पथ सावधानीपूर्वक निर्धारित करना होगा। सबसे बड़ी बात यह है कि जैसे-जैसे आप चुनौतियाँ पार करते जाएँगे, आपको बोनस भी मिलेंगे और इससे आपको अपनी चरखियों में सुधार करने में मदद मिलेगी।
Draw Coliseum में उत्कृष्ट चरखियाँ मिलती हैं, जो Beyblades की तरह ही होती हैं, और आपको ऐसा महसूस होता है मानों आप लोकप्रिय जापानी एनिमे का ही एक हिस्सा हों। इसका 3D ग्राफिक्स प्रत्येक आक्रमण को वास्तविकतापूर्ण बनाता है। कुल मिलाकर, आपका लक्ष्य होता है दुश्मनों पर प्रहार करना तथा उन्हें लड़ाई के मैदान से बाहर कर देना।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 9 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
Draw Coliseum के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी